जहा बात होती है Audi success story in Hindi luxurious कार्स की वहा ऑडी का नाम निकलकर आता है। दोस्तों ऑडी कंपनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं? इसका नाम ऑडी कैसे पड़ा! और कैसे उसका लोगो चार छल्लो वाला बना तो आइए जानते हैं ऑडी कंपनी की सक्सेस स्टोरी...
Audi success story in Hindi, ऑडी कार की सफलता की कहानी
शरुआती दिनों में दोस्तों जिस वक्त मर्सिडीज कार कंपनी ने जर्मनी में अपने पैर जमाना शुरू ही किया था। ठीक उसी समय ऑडी की कहानी शुरू होती है। सन 1899 में जर्मनी के एक प्रतिभाशाली इंजीनियर अगस्त होर्च (AUGUST HORCH) ने एक कार निर्माता कंपनी की स्थापना की। जिसका नाम उन्होंने HORCH $ CIE रखा।
शुरुआत में उन्होंने जर्मनी के कोलोन शहर से सिर्फ 15 वरकर्स के साथ मिलकर एक कार बनाई।
इसके बाद सन 1904 में HORCH $ CIE कंपनी एक कार निर्माता कंपनी MOTOWAGON WORK AG जी के साथ मिलकर कारो बनाने लगी।
कुछ सालों तक तो इन दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर कारे बनाई। लेकिन सन १९०९ में AUGUST HORCH ने MOTOWAGON WORK AG जी का साथ छोड़ दिया। और Automobile work GmbH नाम की दूसरी कंपनी बना डाली। क्योकि दोनों कंपनियो का नाम लगभग एक जैसा ही था। इसलिए MOTOWAGON WORK AG ने उसे ट्रेडमार्क का उल्लंघन बताते हुए AUGUST HORCH पर मुकदमा दायर कर दिया। बात जब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची तो AUGUST HORCH को अपनी कंपनी का नाम बदलने का ऑर्डर मिला। अब AUGUST HORCH को अपनी कंपनी के लिए एक नए नाम की तलाश थी।
इसी वजह से एक दिन AUGUST HORCH और अपने एक व्यापारिक मित्र के यहां बैठे थे और कंपनी के नाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। वे चाहते थे कि उनकी कंपनी का नाम खुद के नाम जैसा हो।
होर्च को ऑडी नाम मिलना
उसी कमरे में HORCE के दोस्त का बेटा भी मौजूद था। जो कि लैटिन भाषा का अच्छा जानकार था। उसने जब HORCH की बात सुनी तो उसने कंपनी का नाम लेटिन भाषा में ऑडी (AUDI) रखने का सुझाव दिया। जिसका मतलब सुनना होता है। लेकिन दोस्तों सबसे अच्छी बात यह थी कि उनका नाम AUGUST HORCH था और इस नाम में HORCH शब्द जो कि जर्मन भाषा का शब्द है। उसका अर्थ भी सुनना होता है । दोनों नामों का अर्थ एक जैसा होने के कारण AUGUST HORCH ने अपनी कंपनी का नाम बदलकर सन 1909 में Audi GmbH रख दिया। लेकिन आधिकारिक तौर पर ऑडी का नाम 1910 में पंजीकृत किया गया।
सन 1910 में ही Audi टाइप को ही मार्केट में लांच किया गया था। और लोगों ने इस कार को काफी पसंद भी किया और इसी तरह से उड़ी ने लगभग चार सालों में 500 के आसपास मॉडल बेच दिए थे।
अब ऑडी ने रेसिंग में भाग लेने वाली कारों का निर्माण करना भी शुरू कर दिया। लेकिन जब (FIRST WORLD WAR 1914-1918) में प्रथम विश्व युद्ध हुआ तो कंपनी को युद्ध के वाहन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कंपनी ने जर्मनी के लिए अपने कई कारों के उपकरण सेना के वाहन बनाने में लगा दिए। इसका परिणाम यह हुआ कि कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद अगस्त होर्च ने 1920 में कंपनी का साथ छोड़ दिया। लेकिन वे ऑडी के ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य बने रहे। हालांकि दोस्तों यहां तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने अपनी कंपनी को एक ब्रांड के तौर पर लोगो में मशहूर कर दिया था।
Audi success story in Hindi
ऑडी ने सन 1921 में बाएं हाथ से ड्राइव करने वाली कार ऑडी टाइप के कुल मार्केट में लॉन्च किया। इसी के साथ ऑडी बाएं हाथ से ड्राइव करने वाली कार को बनाने वाली पहली कार निर्माता कंपनी बन गई।
लेकिन कुछ ही सालों बाद सन् 1927 से 1930 के आसपास कंपनी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। ऐसी स्थिति में ऑडी कंपनी को अन्य कंपनियों के साथ विलय करने का फैसला करना पड़ा।
1932 में ऑडी यूनियन GmbH ने Horch, DKW और WANDERER के साथ मिलकर कारो बनाने का निर्णय किया।
इश तरह से चार कंपनियों के एक साथ आने के बाद ऑडी यूनियन जीएमबीएच का लोगो चार अंगूठी वाला यानी के चार छल्लो के रूप में प्रदर्शित किया गया। जो कि आज भी ऐसा ही है।
द्वितीय विश्व युद्ध से पहले तक ऑडी कंपनी एक मशहूर कार ब्रांड बन चुके थे। अब द्वितीय विश्व युध्ध के दौरान उसे दोबारा युध्ध के सामान या वाहन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इसके साथ ही सोवियत संघ ने युद्ध के दौरान कई कार निर्माता कंपनियों के कारखानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया था। जिसमे ऑडी का नाम भी शामिल था।
द्वितीय विश्व्युध्ध कि इस तबाही से कंपनी को दोबारा काफी नुकसान हुआ लेकिन दोस्तों कंपनी ने हार नहीं।
और सन 1949 के आस पास मानी और खुद को INGOLISTADT, BAVARIA नामकी जगह जर्मनी में स्थापित किया।
इसी के साथ 1951 में इस कंपनी को स्थापित करने वाले इंजिनीअर अगुस्त होर्च का 83 साल की उम्र में निधन हो गया।
Audi success story in Hindi
सन 1964 में VOKSWAFER द्वारा ऑटो यूनियन को खरीद लिया। VOKSWAGEN समूह से जुड़ने के बाद ऑडी ने आसमान की नई बुलन्दियो को छुआ। और बड़े से ब्रांड के रूप में स्थापित हुई।
आज के समय में ऑडी कार का उत्पादन करनेवाली कंपनी पुरे विश्व में अपनी बेहतरीन पहेचान बना चुकी है।
ऑडी कार के बारे में जानकारी
- भारत में सबसे लोकप्रिय ऑडी कार्स ई-ट्रोन जीटी, q2 और a4 हैं।
- ऑडी एक जर्मन कंपनी है
- भारत में इसकी स्थापना 2007 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुई
- हाल में ऑडी कार बनाने वाले मालिक का नाम Volkswagen Group है
- ऑडी नाम का अर्थ “आखिरी बेटी” होता है।
- भारत में ऑडी कार सबसे सस्ते में ३५.01 लाख में Q2 मोडल से शरु होता है
- सबसे महेंगी कार ऑडी की rs q8 मॉडल है जिसकी किम्मत 2.07 करोड़ है
ऑडी की भारत में प्राइस सितम्बर 2021
- ऑडी q2 रू 35.01 लाख से शुरू
- ऑडी a4 रू 43.19 लाख से शुरू
- ऑडी a6 रू 57.04 लाख से शुरू
- ऑडी s5 रू 80.49 लाख से शुरू
- ऑडी q8 रू 99.03 लाख से शुरू
- ऑडी ई-ट्रोन रू 99.99 लाख से शुरू
- ऑडी rs5 रू 1.04 करोड़ से शुरू
- ऑडी ई-ट्रोन सपोर्टबैक रू 1.18 करोड़ से शुरू
- ऑडी a8 l रू 1.58 करोड़से शुरु
- ऑडी ई-ट्रोन जीटी रू 1.80 करोड़से शुरु
- ऑडी rs7 स्पोर्टबैक रू 1.94 करोड़से शुरु
- ऑडी rs q8 रू 2.07 करोड़से शुरु
- ऑडी नया a3
- ऑडी नई q3
- ऑडी q5 फेसलिफ्ट
- ऑडी q7 फेसलिफ्ट
इन्हें भी पढ़े
motivational kahani in hindi, मोटीवेशनल कहानी इन हिंदी
zero to hero stories in hindi, हीरो सायकल की सफलता की कहानी