samay ka mahatva story in hindi: दोस्तों हमारे जीवन में यदि सबसे इम्पोर्टेन्ट कुछ है तो वह समय है। जरा सी देर हमें बने बनाए हुए काम को किस तरह बिगाड़ देता है।
samay ka mahatva story in hindi
आज जानते हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े समय के महत्व को दर्शाने वाली एक महत्वपूर्ण घटना के बारे में,
यह बात उन दिनों की है जब गांधीजी साबरमती आश्रम में रहते थे। एक दिन पास के गांव के कुछ लोग बापू के पास आये और उनसे कहने लगे, बापू कल हम लोगों ने अपने गांव में एक सभा का आयोजन किया है। यदि आप थोड़ा समय निकाल कर हमारे बीच आए और हमारा मार्गदर्शन करें तो आपकी बहुत कृपा होगी।
गांधीजी ने अपने अगले दिन का प्रोग्राम देखा और गांव के लोगों से पूछा- सभा का कार्यक्रम का समय कितने बजे है। एक कार्यकर्ता ने कहा हमने चार बजे निश्चित किया है। गांधी जी ने आने की रजामंदी दे दी। कार्यकर्ता बोला बापू में एक कार्यकर्ता को आपको लेने के लिए गाड़ी लेके भेज दूंगा। ताकि आपको परेशानी ना हो, गांधी जी बोले ठीक है कल में निश्चित समय पर तैयार होऊंगा।
अगले दिन जब पोने चार बजे तक गाधीजी को लेने के लिए कोई नहीं पहोचा। तो गांधीजी चिंतित हो गए। उन्होंने सोचा अगर मैं समय से सभा में नहीं पहुंचा, तो लोग क्या कहेंगे? उनका समय व्यर्थ में ही नष्ट हो जाएगा।
गांधी जी ने उपाय सोचा और उसी के अनुसार अमल किया। कुछ समय पश्चात वह कार्यकर्ता गांधी जी को लेने आश्रम पहुंचा, तो गांधीजी को आश्रम में नहीं पाकर उसे बहुत आश्चर्य हुआ! वह वापस लौट गया, जब वह सभा स्थल पर पहुंचा तो उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि गांधी जी भाषण दे रहे हैं और सभी लोग तन्मयता से उन्हें सुन रहे हैं।
भाषण के उपरांत वे कार्यकर्ता गांधी जी से मिला और उनसे पूछने लगा मैं आपको लेने आश्रम गया था। लेकिन आप वहा नहीं मिले फिर आप यहां तक कैसे आ गए।
महात्मा गाँधी की सोच
गांधीजी ने कहा जब आप पोने चार बजे तक नहीं पहुंचे तो मुझे चिंता हुई कि मेरे कारण इतने लोगों का समय नष्ट हो सकता है। इसलिए मैंने साइकिल उठाई और तेजी से चलाते हुए यहाँ आ गया। वह कार्यकर्ता बहोत शर्मिंदा हुआ। गांधीजी ने कहा समय धन है। इसे व्यर्थ में मत गवाओ। अब उस युवक को समय की किंमत का पता अब चल चुकी थी।
संत कबीर साहब जी ने एक दोहे के माध्यम से समय का महत्व दर्शाया है
काल करे सो आज कर, आज करे सो अब |
पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब ||
संत कबीर साहबजी समय का महत्व बताते हुए कहते हैं कि जिस कार्य को करने के लिए कल के लिए टाल रहे हो उसे आज ही पूर्ण करलो। और जो आज करना है उसे अभी कर लो, न जाने पल भर में क्या हो जाए। फिर तुम क्या कर पाओगे।
संत कबीर साहब जी का यह अनमोल दोहे के द्वारा युवकों के जीवन में समय का महत्व दर्शाता है। किसी काम को भविष्य के लिए टालना एक घातक विचार है। टालने की आदत से मानव को सुस्ती और आलस के कारण जीवन की कार्य शक्ति नष्ट हो जाता है।
समय का क्या महत्व है
दोस्तों किसीने क्या खूब कहा है की समय और समझ का साथ कुछ खुद्किस्मत लोगो को ही मिलते है। क्योकि अक्षर समय पर समझ नहीं आती, और समझ आने पर समय निकल जाता है।
समय के बारे में कुछ थोट्स
- जिन चीजो को मनुष्य खर्च करता है उनमे समय सबसे मूल्यवान है।
- जब आप गुजरे समय पर अफसोस कर रहे होते है, उस समय भी समय गुजर रहा होता है।
- ऊपर वाला महंगी घडी सबको दे, पर मुश्किल घडी किसी को ना दे,
- मेरे अच्छे वक्त ने दुनिया को बताया की मै कैसा हु, और मेरे बुरे वक्त ने मुझे बताया की दुनिया कैसी है।
- समय रहते बदल जाओ वरना अगर जब समय बदल गया तो बहोत तकलीफ देंगा।
- अपने सपनों को हकीकत देने का समय केवल आज का ही है, कल कौन जाने आपके पास समय ना हो !
- इन्तजार मत कीजिये क्योकि सही समय कभी नहीं आता,
- कहते है बुरा वक्त सबका आता है, कोई निखर जाता है, और कोई बिखर जाता है।
- समय किसीको दिखाई नहीं देता, लेकिन बहोत कुछ दिखा जाता है।
- एक मिनिट में पूरी जिंदगी नहीं बदलती, परंतु एक मिनट सोच के लिया गया फैसला पूरी जिंदगी बदल देता है।
- यदि आप जीवन से प्यार करते है तो समय बरबाद मत करो समय से ही जीवन बना होता है।
- कठिन समय में समझदार व्यक्ति “रास्ता” खोजता है और कायर व्यक्ति “बहाना” ,
- समय बहुत जख्म देता है इसलिए शायद घडी में फूल नहीं कांटे है।
- बिता हुआ कल कभी नहीं बदला जा सकता, लेकिन आने वाला कल हमेशा आपके हाथ में होता है।
- जीवन में कभी भी किसी को बेकार ना समझे, क्योकि बंध पड़ी घडी भी दिन में दो बार सही समय को बताती है।
दोस्तों अगर आपको यह कहानी अच्छी लगी हो तो हमें comment में जरुर बताइयेगा।
also Read…
- motivational kahani in hindi, मोटीवेशनल कहानी इन हिंदी
- Short story of success in Hindi, अशोक खाड़े की कहानी
- हाथी और शेर की कहानी
- परिश्रम पर प्रेरक प्रसंग- एक गरीब बच्चे की प्रेरणादायक कहानी
- zero to hero stories in hindi , हीरो सायकल की सफलता की कहानी
1 thought on “samay ka mahatva story in hindi, समय का महत्व”